अमरोहा: रजबपुर में अतरासी रोड पर डंपर ने ऑटो को रौंदा, दो की मौत, भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Amroha, Amroha | May 1, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी अमरोहा मार्ग पर आज सुबह हुई ऑटो और डंपर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ऑटो में ही सवार थे। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजन शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे थाने पहुंचे और मामले में तहरीर दी। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से डंपर चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।