खुरई: धांगर में मशीनों से कराया जा रहा काम,मजदूरों को नहीं मिल रहा काम,सड़क निर्माण हो रहा घटिया,उपसरपंच ने जनपद में की शिकायत
Khurai, Sagar | Jan 28, 2024 धांगर गांव में सरपंच और सचिव की मिली भगत से निर्माण कार्यों में मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। जिससे मजदूर रोजगार से वंचित हैं। गांव में चल रहा सड़क निर्माण घटिया किया जा रहा है। सड़क में बेस नहीं डाला गया व निर्माण में रेत की जगह पत्थरों की डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। उपसरपंच मनोज रजक ने इसकी शिकायत कई अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।