मंगलवार की रात 8:30 बजे सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुलडोजर चालक शराब के नशे में भीड़ में बुलडोजर लेकर घुस गया। जहां बुलडोजर चालक नें विद्युत के तार को तोड़ा। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई ।वही आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने चालक को काबू में करके जमकर पिटाई की इस दौरान पुलिस भी पहुंच गयी।