पन्ना: पन्ना में घर के अंदर घुसा खतरनाक काला नाग, रेस्क्यू एक्सपर्ट ने सूझबूझ से पकड़कर जंगल में छोड़ा।
Panna, Panna | Jun 10, 2026 भीषण गर्मी के चलते पुराना पन्ना क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता शेख अंजाम के घर में सुबह 11:30 बजे एक विशाल कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर तुरंत पहुंचे सर्प विशेषज्ञ नंदू ने भारी मशक्कत के बाद गुस्सैल सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। कोबरा को जंगल में छोड़े जाने के बाद ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।