आज मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद बरेली में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता की एक नई पहल दिखाई दी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देशन में HEW (हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर) टीम द्वारा ब्लॉक नवाबगंज के ग्राम खाई खेड़ा में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।