पनागर: कॉलोनी के दबंगों ने गरीब के मकान पर किया कब्जा, चौकीदार को बेदखल कर सामान फेंका, एसपी से गुहार
बिलपुरा वृन्दावन कालोनी में रहने वाले चौकीदार ने अपने परिवार के साथ पहुचकर सोमवार दोपहर 3 बजे एसपी से गुहार लगाते हुए बताया की बिल्डर द्वारा वृन्दावन कालोनी बनाते समय उसे 10 साल पहले रखा गया था।जहा कालोनी में कच्चा मकान बनाकर जगह दी गई थी।वही अब कालोनी के प्रदीप,सुनिल,डेविस के द्वारा जबरन उसका सामान फेकते हुए मकान तोड़ दिया गया और उन्हें बेघर कर दिया गया।