रामगढ़: उलडंडा पंचायत के कटहर टोला एकल विद्यालय के सहायक शिक्षक का निधन, जताया गया शोक
Ramgarh, Palamu | Apr 27, 2026 रामगढ़ प्रखंड के उलडंडा पंचायत के कटहर टोला एकल विद्यालय के सहायक शिक्षक 56 वर्षीय प्रीतम सुरीन की मौत हो गयी। रविवार रात खाना खाने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गयी। इसी क्रम में उनकी मौत हो गयी। प्रीतम 2006 से बतौर पारा शिक्षक कार्यरत थे। एक पैर एवं एक हाथ से दिव्यांग होने के बावजूद बेहतर शिक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। 250 छात्र छात्राओं को पढ़ाते आ रहे थे