हज़ारीबाग: दारू थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया
हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में बिट्टू कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि जमीन के बदले 6 लाख रुपये लेने वाले एक करीबी दोस्त ने फोन कर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।पोस्टमार्टम में देरी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।