धार: धार में चाइनीज धागे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को होली का दहन किया गया
Dhar, Dhar | Dec 29, 2024 चाइनीज धागे से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर रविवार शाम 6:30 पर धार शहर में चाइनीज धागे की होली का दहन किया गया। दरअसल पिछले साल धार में एक मासूम बच्चे की चाइनीज धागे से गला काटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसको लेकर धार शहर के आनंद चौपाटी पर चाइनीज धागे की होली का दहन किया गया।