धार: धार के जिला शिक्षा केंद्र ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए बरमखेड़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
Dhar, Dhar | Dec 29, 2024 राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशन में जिला शिक्षा केंद्र धार द्वारा दिव्यांग बच्चो के अभिभावकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिव्यांग बालक छात्रावास बरमखेड़ी में किया गया। शिविर में विभाग के एपीसी प्रवीन शर्मा द्वारा दिव्यांग बच्चो के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम व उनमे समस्या व उनके निराकरण आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।