धार: धार जिले के गणपति घाट क्षेत्र में नई सड़क पर बसों पर दो बार पथराव, पुलिस ने गांवों में जाकर लोगों को समझाया
Dhar, Dhar | Dec 29, 2024 धार जिले में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट क्षेत्र की 9 किलोमीटर की नई सड़क पर बसों पर दो बार पथराव की घटना के बाद धामनोद और महेश्वर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां आसपास के गांवों में जाकर लोगों को समझाइश दी। इसके अलावा नई सड़क से लगे ढाबों, गुमटियों वालों को भी सतर्क रहने की सलाह दी।