जगदलपुर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पंचायत बस्तर में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन महिला बाल विकास द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई पुताई के विषय में सम्बन्धित अधिकारियों प्रश्न पूछने पर अधिकारी नाराज हो गए और ऊंची आवाज में जिला पंचायत सदस्यों से बात की जिस जिला पंचायत सदस्यों ने आपत्ति जताई ।