बीना: पंजाब मेल में यात्री को पड़ा मिर्गी का दौरा, गिरने से यात्री घायल, जीआरपी ने पहुंचाया सिविल अस्पताल
Bina, Sagar | Jun 13, 2026 यात्री ओमप्रकाश निवासी दिल्ली जो पंजाब मेल से मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रहा था। शनिवार को ट्रेन बीना स्टेशन पहुंचने पर वह पानी लेने के लिए नीचे उतरा था। इसके बाद जब वह वापस जनरल बोगी में चढ़कर ऊपरी बर्थ पर बैठने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। दौरा पड़ते ही वह बोगी के अंदर गिर गया और तड़पने लगा। जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया।