जैतहरी: 37 दिन बाद फिर लौटा हाथियों का दल, जैतहरी नगर तक पहुंचा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
अनूपपुर। जिले के जैतहरी नगर में गुरुवार रात चार जंगली हाथियों का समूह नगरीय क्षेत्र तक पहुंच गया। बॉक्स क्रिकेट स्टेडियम और होटल सम्राट के पास हाथियों की मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। विभाग ने नागरिकों और आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहे।