महमूदाबाद: महमूदाबाद में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भव्य शोभायात्रा निकली
महमूदाबाद में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर उद्यान पहुंची, जहां अभिषेक व पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती उतारी, डांडिया व भांगड़े के साथ उत्सव का आनंद लिया।