रामगढ़: नावाडीह के बगनी झरिया में पिकअप सवारी गाड़ी ने मजदूर को लिया चपेट में, वाहन जब्त-दर्ज हुई एफआइआर
Ramgarh, Palamu | Jun 11, 2026 रामगढ थान क्षेत्र के नावाडीह के बगनी झरिया में एक पिकअप सवारी गाड़ी (सीजी07 सीवाई 9607) ने एक मजदूर दिलीप यादव को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त किया। इस सिलसिले में मजदूर के पिता नरेश यादव के आवेदन पर बुधवार को एफआइआर दर्ज की गयी। रामगढ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने गुरूवार शाम 6 बजे इसकी पुष्टि की।