सेना कप–2025 के रोमांचक फाइनल में कानपुर ने बनारस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वाराणसी ने 20 ओवर में 225 रन बनाए, लेकिन कानपुर ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य दीक्षित मैन ऑफ द मैच और अमन चौहान मैन ऑफ द सीरीज बने। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।