दुधि: दुद्धी में अनियंत्रित बाइक ट्री गार्ड से टकराई, सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर-शाहपुर गाँव के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्री गार्ड से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय जुम्मन शाह पुत्र स्व. सफीक मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 7 कल्लीबहरा गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जुम्मन शाह महुली से दुद्धी की ओर बाइक से आ रहे थे।