नजीबाबाद: किरतपुर में नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, डंपर डिवाइडर तोड़कर 20 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक सुरक्षित
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पाँच बजे नेशनल हाईवे-31 पर ग्राम चिड़ियापुर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिजनौर से नजीबाबाद की ओर जा रहा सोलह टायर का डंपर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ दूसरी साइड की रेलिंग पार कर लगभग 20 फीट गहरी खाई (सर्विस लाइन) में जा गिरा। खेतों में काम कर रहे किसानों के अनुसार, हादसे का कारण चालक को आई नींद की झपकी बताया।