बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया.खासकर महिला वोटरों में इस चुनाव को लेकर काफी दिलचस्पी रही। गुरुवार की सुबह 7 बजे से ही महिला व पुरुष वोटरों की कतार मतदान केंद्र पर लग गयी। सुबह 7 बजे मतदान कार्य शुरू हो गया। इस मतदान में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।