महाराजगंज: पीठन गांव के पास सीमेंट लदे ट्रक से टकराई पिकअप, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग, चार लोग घायल, एक को रेफर किया गया
22 जून सोमवार की सुबह 4 बजे के आसपास ट्रक के पीछे से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप मार्ग पर ही पलट गया और आग लग गई। आग लगने के बाद दोनों वाहन आग की चपेट मे आ गए। पिकअप मे सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, एक की हालत गंभीर गंभीर बताई गई।