गम्हरिया: जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता की माता मीना देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
गम्हरिया के जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता की 85 वर्षीय माता मीना देवी का निधन भेलवा स्थित आवास पर हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। समाजसेवा से जुड़ी मीना देवी अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।