गोमिया: कोठार चौक के पास घायल को देख रुका मंत्री का काफिला, कार से अस्पताल पहुंचाकर दिखाई मानवता
Gumia, Bokaro | Jul 9, 2026 गोमिया विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद क्षेत्रीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रांची लौट रहे थे। इसी दौरान कोठार चौक के पास उन्होंने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सड़क किनारे कराहते देखा।