उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र के युवक ने कुछ लोगों पर ट्रैक्टर और पैसे छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत
Orai, Jalaun | Jun 1, 2025 रविवार की दोपहर 1:00 बजे उरई कोतवाली परिसर में व्यक्ति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आ रहा था तभी कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका और व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए व्यक्ति की जेब में रखे 25000 रुपए नगद वह ट्रैक्टर छीन कर फरार हो गए, वहीं पीड़ित सोनू ने शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।