ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बा स्थित डिग्री कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो लोग हुए घायल
ऊँचाहार कस्बा स्थित डिग्री कालेज के सामने रविवार को खोजनपुर स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लादकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, पिकअप की चपेट में आकर पैदल जा रही 16 वर्षीय खुशबू निवासी दलापुर मजरे पट्टी रहस कैथवल तथा पिकअप पर सवार मनोज कुमार 23 वर्ष निवासी इछनी का पुरवा घायल हो गये।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।