फतेहपुर: भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक का भटोली पकवां पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, पहली बार पहुंचे थे भटोली
भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक जगदेव ठाकुर का बुधवार करीब 12 बजे भटोली पकवां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस मौक़े पर नबनियुक्त प्रदेश सह संयोजक ने उनकी नियुक्ति पर पार्टी हाई कमान का आभार जताया. तो वहीं अपने संबोधन में उन्होने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हर बर्ग को निराश किया है.