दरभंगा: दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक आयोजित, कई एजेंडे को किया गया पास
मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक कुलपति के आवासीय कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। जिसमें प्रो हरि नारायण सिंह, प्रो दिलीप कुमार चौधरी, प्रो अशोक कुमार मेहता, प्रो विजय कुमार यादव सहित कई सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।