मथुरा: भीषण गर्मी के बीच जैन ट्रस्ट ने जिला अस्पताल और गोशाला में भेंट किए कूलर
सूर्यदेव के तीखे तेवर आम जनजीवन को झुलसा रहे हैं। लेकिन कहते हैं कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। मथुरा से सेवा की एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जहाँ श्रीमती मगन बाई, कपूर चंद जैन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट' ने इस भीषण तपिश के बीच मदद के हाथ बढ़ाए हैं। ट्रस्ट ने न केवल जिला अस्पताल में मरीजों की सुध ली, बल्कि बेजुबान गोवंश के लिए भी कूलर भेंट किया हैं।