जयपुर: सोडाला थाना इलाके में राखड़ी चौराहे पर मेट्रो पिलर नं.62 के सामने गोल्ड लोन ऑफिस के एसी आउटडोर में लगी आग
Jaipur, Jaipur | Apr 30, 2026 सोडाला थाना इलाके में स्थित राखड़ी चौराहे पर पिलर नंबर 62 के सामने कैप्री गोल्ड लोन के नाम से एक ऑफिस संचालित होता है। जिस पर बाहर की तरफ पहली मंजिल में गोल्ड लोन का ऑफिस संचालित होता है तो दूसरी और उसके ऊपर अन्य ऑफिस संचालित होते है। जहां से लोगों का आवागमन जारी रहता है और इस गैलरी में एसी के आउटडोर लगे हुए थे। अचानक शार्ट सर्किट से आउटडोर में आग लग गई।