फुलवरिया: करारिया ठाकुरई चपरिया टोला में शॉर्ट सर्किट से भीषण तबाही, 12 बकरियां जिंदा जलीं, मशक्कत के बाद आग पर काबू
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुरई चपरिया टोला में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। इस अग्निकांड में 12 बकरियां जिंदा जल गई। वहीं दो बोरा चावल एक साइकिल और फर्नीचर का सारा सामान स्वाह हो गया। रविवार की दोपहर 1:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार गांव के प्रहलाद राम और श्रीकांत राम घर में सो रहे थे।