घोसी: रूपदेवबिगहा गांव के पास नहर मार्ग पर बाइक ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, दो की मौत
रूपदेव बिगहा गांव के समीप मुख्य नहर मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बिजली के खंभे में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत हो गई। हालांकि आसपास के ग्रामीणों के द्वारा बाइक सवार तीन लोगों को तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया। जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।