भिंड नगर: कोषण गांव में मन्दिर के पास गला घोंट कर की गई लापता युवक की हत्या
कोषण गांव में मन्दिर के पास लापता युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार रामभरोसे नामक युवक 18 जनवरी को अपने परिजनों से मन्दिर जाने की कहकर निकला था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी।जिसके बाद पुलिस और परिजनों के द्वारा रामभरोसे नामक युवक की तलाश की जा रही थी।