भिंड नगर: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने विक्रमपुरा के शासकीय विद्यालय में पहुंचकर छात्रों के साथ किया मध्याह्न भोजन
26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भिंड के विक्रमपुरा के शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जहां छात्र-छात्राओं के साथ उन्होंने मध्याह्न भोजन किया। इस मौके पर भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र की संसद संध्या राय भी मौजूद रही।