शाहजहांपुर। समाज के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों की सेवा के उद्देश्य से शाहजहांपुर के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज स्थित अर्वन सर्जिकेयर हॉस्पिटल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस कैंप में लगभग डेढ़ सौ पत्रकारों की विभिन्न जांचें की गईं और सभी को मुफ्त दवाइयां व परामर्श भी दिया गया।