शहर के कांग्रेस कार्यालय के समीप बुधवार की रात 9 बजे एक तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गया। वही इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला , बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए। जबकि घटना की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ लग गई और कार सवार युवक को पड़कर आक्रोशित लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी।