पटना ग्रामीण: पटना DM और SSP ने सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण, दीघा घाट से कलेक्ट्रेट घाट तक
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पटना एसएसपी के साथ मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे दीघा से लेकर कलेक्ट्रेट घाट तक विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह मौके पर पदाधिकारियों को सुगम यातायात, भीड़ प्रबंधन और विधि व्यवस्था संधारण हेतु सजग रहने का निर्देश दिया है।