चायल: गुगवा के बाग स्थित शिवानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो युवक हुए घायल
पिपरी थाना क्षेत्र के गुगवा के बाग स्थित शिवानी गेस्ट हाउस के पास रविवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कोई गंभीर नहीं!