कायमगंज: गांव नगला बुहार निवासी युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती
कायमगंज कोतवाली के गांव नगला बुहार निवासी आमोद कुमार ने अपने 30 वर्षीय पुत्र गौरव को किसी बात को लेकर डांट दिया। तभी गुस्से में गौरव ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। तभी परिजन युवक को सीएचसी में ले जाने की तैयारी करने लगे। उसी दौरान युवक ने छत से कूदने का प्रयास किया। सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। गौरव की माँ नीरज मिश्रा ने जानकारी दी है।