बरवाडीह: मोहर्रम कमेटी ने अब्दुल मनान अंसारी को किया सम्मानित, भाईचारे का दिया संदेश
बरवाडीह। मोहर्रम के अवसर पर बरवाडीह प्रखंड के बेतला में मोहर्रम कमेटी द्वारा पूर्व जिला परिषद सदस्य पति सह समाजसेवी अब्दुल मनान अंसारी का जोरदार स्वागत किया गया। कमेटी के सदस्यों ने पगड़ी पोशी कर उन्हें सम्मानित किया तथा तलवार भेंट कर सम्मान प्रकट किया।