घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की सौजन्य भेंट, जनसेवा,
घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने शुक्रवार को भोपाल में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनसेवा, ग्रामीण विकास, किसानों के कल्याण तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।