हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग ने 7 वर्षीय बालक को एक यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की
कटकमदाग प्रखंड के कुसुंभा निवासी दशरथ यादव के सात वर्षीय सुपुत्र राजकुमार, जो गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से पीड़ित हैं, जिनको रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ी। राज. कुमार के परिजनों ने रक्त की आवश्यकता को देखते हुए कई अस्पतालों और ब्लड बैंक का दौरा किया, इसके बाद मंगलवार शाम 5:00 बजे एक संगठन के सदस्य ने एक यूनिट रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दिया!