तारानगर: तीन महिलाओं का सीसीटीवी फुटेज वायरल, साहवा में दुकान के आगे से रखा सामान उठाकर ले जाने का है आरोप
साहवा बाजार में तीन महिलाओं द्वारा दुकान के आगे रखा सामान उठाकर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। महिलाओं के बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर साहवा थाने में सूचना देने की अपिल की गई है। दुकानदार ने बताया कि साहवा में दुकान के आगे रखा सामान उठा कर ले जाती महिलाओ सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिखाई दे रही है।