सुसनेर: नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत सुसनेर SDM ने ली जनपद स्तरीय समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शासन के द्वारा नमामि गंगे अभियान 5 से 16 जून तक चलाया जाएगा इसको आज शनिवार की दोपहर में जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में सुसनेर SDM मिलिंद ढोके ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक ली। जो कि उक्त समिति के अध्यक्ष भी है। उन्होंने प्राकृतिक व कृतिम जल स्त्रोतो जैसे नदी, तालाब, कुए, बावड़ी आदि को सहेजने व जीर्णोद्धार किया जाकर उन्हें उपयोगी बनाने हेतु निर्देश दिए।