सुसनेर: पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी में घर के बाहर सड़क पर खड़े पिकअप वाहन में लगी, नप की दमकल ने बुझाई
पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी में घर के बाहर खड़े एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। रहवासियों ने इसकी सूचना तत्काल नप को दी जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। वाहन मालिक सुशील जैन ने संभवतः तेज गर्मी कि वजह से वाहन में अचानक आग गई, इस घटना में उनको लाखों रूपये का नुकसान हुआ है,घटना कि जानकारी सुसनेर पुलिस को भी दी गई है।