लखीमपुर: यूट्यूबर पत्रकार की गिरफ्तारी से आक्रोशित पत्रकारों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग की
भीरा कोतवाली क्षेत्र में यूट्यूबर पत्रकार दीपक पंडित की गिरफ्तारी के बाद जिले के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने से पत्रकारों में नाराजगी थी। इसी के विरोध में शुक्रवार जिले के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। एसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ है।