लखीमपुर: भीरा कोतवाली में यूट्यूबर पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिला समेत पूरे प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर लखीमपुर खीरी जिले में पत्रकारों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। भीरा कोतवाली में यूट्यूबर पत्रकार दीपक पंडित को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में आज पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा है।