छतरगढ़ पुलिस ने सट्टा पर्ची के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मांगीलाल पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी 9 डीडी घड़साना सट्टा पर्ची लिख रहा था। जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 240 रुपए नगदी व सट्टा पर्ची जप्त कर 13 आरपीजी में मुकदमा दर्ज किया गया है।