सीकर की गोकुलपुरा पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट का माल बेचने के आरोपी ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी सजाउद्दीन चौहान ने 8 जनवरी 2025 को मामला दर्ज कराया था जिसके बाद से ही आरोपी ट्रक मालिक नरेश कुमार चल रहा था जिसे पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।