जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि श्रीकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले मुकेश पिता नंदकिशोर मकवाना उम्र 45 साल इलेक्ट्रिशीयन काम करता था। मंगलवार रात उसके परिवार के लोग समीप में चल रहे सुंदरकांड के आयोजन में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान मुकेश घर में अकेला था और उसने साड़ी से फंदा डालकर फाँसी लगा ली। रात में परिवार के लोग वापस आए और कमरे में देखा तो उसकी लाश लटकी मिली