भानपुरा: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना
भानपुरा। आज दिनांक 28 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण भानपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 73 पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मांदलिया ने कार्यक्रम सुना। उनके साथ बूथ अध्यक्ष अशोक माली, वरिष्ठ नेता उदय राम मेहर तथा महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।